अपराध के खबरें

युवक की हत्या कर लाश को जलाया, प्राइवेट पार्ट काटा

संवाद 


कौशांबी से बड़ी खबर है। यहां एक दिव्यांग युवक की हत्या कर उसका शव जलाने की कोशिश की गई। शनिवार सुबह गेहूं के खेत में युवक का अधजला शव पड़ा मिला। हत्या से पहले युवक के सिर और मूंछ के बाल तक काट दिए थे। उसका प्राइवेट पार्ट भी काटा गया था।
चेहरे को किसी भारी चीज से कूच दिया था। 10 फरवरी को रात 8 बजे युवक आखिरी बार देखा गया था। तब से वह गायब था। परिजनों के मुताबिक उनके बेटे का कटा हुआ एक पैर गांव के कुत्ते घर के पास सुबह लेकर घूमते दिखे।
इसके बाद उन्होंने तलाश शुरू की तो खेत में बेटे की बॉडी मिली। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की आशंका जता रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live