अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 16 मई 2024 ( गुरुवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

दिनांक 🌞:- 16/05/2024
मास :- वैशाख
पक्ष :- शुक्ल
वार 🌄 :- गुरूवार
🛕 विक्रम संवत: - 2081
🌹 शक संवत्त: - 1946
उत्तरायण 
दक्षिण गोल:
🌅ऋतू :- बसंत
काल :- दक्षिण
तिथि :- अष्टमी दि 07:33
उपरांत नवमी
नक्षत्र :- मघा रा 07:59
उपरांत पूर्वा फाल्गुनी
योग :-ध्रुव द 11 प 50
करण :- बव द 05 प 32
चन्द्रमा 🌝 :- सिंह राशि मे आहोरात्र।
उपरांत
सूर्योदय🌞05:21
सूर्यास्त 🌄06:39

दिन का राहु काल 🌘 :- दि 03:21 से 06:41 तक।
👉 आज :- जानकीनवमी,

👉 पंडित पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आपके राशि का संभावितफल ।

मेष 👉
आप अपने कार्यों को अच्छे से पूरा कर पाएंगे। आपके विरोधी आपके सामने नहीं टिक पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बना रहेगा। अपने बजट का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि आय के स्रोत अधिक न होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार से जुड़े किसी कार्य में आपका अत्यधिक खर्चा हो सकता है। आपको सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि 👉
 जातकों के लिए आज के दिन शुभ योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण हो सकता है, जो भविष्य के लिए अच्छा साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिजनों की सलाह आपको अनेकों परेशानियों से निजात दिलाएगी। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में अपमानजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार के बड़े सदस्यों का अनुभव और मार्गदर्शन आपके लिए अत्यधिक फायदेमंद रहेगा। व्यवसाय के काम करने के तरीके में बदलाव से संबंधित नीतियों के बारे में गंभीरता से विचार करें।

मिथुन राशि 👉
 धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। आज मानसिक और आध्यात्मिक सुख प्राप्त होगा। अपने कार्य के प्रति समर्पण की भावना आपके लिए नए रास्ते खोजेगी। व्यापार में अत्यधिक लाभ होता दिखाई दे रहा है। दूसरों पर भरोसा करने के बजाय अपनी खूबियों पर भरोसा करें। व्यापार में नए अनुबंध मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संबंध मधुर रहेंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करना अति आवश्यक है।

कर्क राशि 👉
जातकों की कार्य के प्रति एकाग्रता और कुछ खास लोगों का समर्थन लाभकारी स्थितियां उत्पन्न करेगा। ग्रहों की स्थिति आज पूर्ण रूप से आपके पक्ष में हैं। समय का पूरा सदुपयोग करना आपकी कार्यक्षमता पर निर्भर करेगा। किसी महत्वपूर्ण मुलाकात में आपसे कोई ऐसी बात कही जा सकती है, जिससे आपको बाद में पछताना पड़ेगा। ऐसे में आज आप ऐसे जरूरी कामों से बचें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह राशि 👉
 जातकों को आज पिछले कुछ अनुभवों से काफी कुछ सीखना होगा। अपनी जीवनशैली में बदलाव करना, आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलती दिखाई दे रही है। किसी भी प्रकार का फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। किसी अनजान व्यक्ति से संपर्क हो सकता है, जिससे आपको बचना होगा। अपने द्वारा बनाई गई नीतियों पर काम करें। व्यापार क्षेत्र में हर गतिविधि को अपनी देखरेख में ही करें। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

कन्या राशि 👉
 उनके मन के अनुसार सभी कार्य पूर्ण होने से अत्यधिक खुशी की प्राप्ति होगी। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में काम करना अच्छा लगेगा। लेकिन काम का अधिक बोझ लेना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। सभी कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। सबसे पहले अपने महत्वपूर्ण कार्यों को ही प्राथमिकता दें। कार्यस्थल पर किसी के सामने अपनी कार्यशैली का जिक्र करने से बचें।

तुला राशि 👉
जातक अपनी सकारात्मक और संतुलित सोच से सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से शुरू करेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को अत्यधिक लाभ होता दिखाई दे रहा है। नौकरी करने वाले जातक अपने समय का सदुपयोग करें। किसी मित्र के साथ धन का आदान-प्रदान करने के सुझाव के चलते विवाद उत्पन्न हो सकता है। सावधानी बरतनी होगी। आय और व्यय की स्थिति बनी रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि 👉
आज का दिन परिवार के साथ समय व्यतीत करने में बीतेगा। अच्छी पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में आपके प्रयास सफल होंगे। घर में किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है। किस परिचित से अनबन या झगड़ा हो सकता है। दूसरों के काम में दखल दिए बिना अपने काम को अच्छे से पूरा करें। संतान संबंधित गतिविधियों में भी समय व्यस्त रहेगा। निजी कार्यों के चलते अपने व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान नहीं दे सकेंगे।

धनु राशि 👉
 जातक अगर कोई वस्तु या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। संतान की सफलता से घर में खुशी का माहौल रहेगा। किसी धार्मिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं। कुछ अनावश्यक खर्चे आज आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। खर्चा करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। अपने आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान को कम न होने दें। राजनीति के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों का सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान बड़ेगा।

मकर राशि 👉 
 आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए अनेकों मौके मिलेंगे। इसलिए किसी भी मौके को नजरंदाज न करें। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में होने वाली गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना होगा। आपके द्वारा भविष्य के लिए सोची हुई कुछ योजनाएं इस समय अटक सकती हैं। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद की क्षमताओं पर विश्वास करना आपके लिए जरूरी है। अपने संपर्क स्रोतों को मजबूत करें और बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें।

कुंभ 👉       
 कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने की प्रबल संभावना है। अपना काम पूरी मेहनत और लगन से करें, निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। सामाजिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके रिश्तेदार आपके खिलाफ कुछ अफवाहें फैला सकते हैं, तो सावधान रहें। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को लक्ष्य से नहीं भटकना है। नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन मिलता दिख रहा है।

मीन राशि 👉
 किसी मित्र या रिश्तेदार के प्रति गलतफहमी दूर होगी। स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में बन रही हैं। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा होने के चलते परिवार को उचित समय नहीं दे पाएंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा काम बिगाड़ सकते हैं। दूसरों के काम में दखल देने से बचें। व्यापार में कुछ समस्याएं बाधा उत्पन्न करेंगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है, लेकिन आप उन्हें मनाने में सफल रहेंगे।

विशेष :-👉 
ज्योतिष,हस्तलखित जन्मकुंडली,उपनायन,विवाह,वास्तू एवं अन्य किसी भी धार्मिक अनुष्ठानो के लिए सम्पर्क कर सकते है।।
👉 हाथ से लिखी हुयी जन्मकुंडली बनाकर भारतीय डाक द्वारा देश -विदेश कहीं भी आपतक पहुँचाने की सुविधा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live